पहलगाम में आतंकियों ने किया पर्यटकों पर हमला, एक की मौत, कई घायल

Your paragraph text 7
पहलगाम में आतंकियों ने किया पर्यटकों पर हमला, एक की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर। केंद्रशासित प्रदेश के पहलगाम इलाके में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया है। इस हमले में अब तक 12 पर्यटकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, एक पर्यटक की मौत भी हो गई है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पहलगाम में आतंकवादियों ने करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की। इसके बाद वह वहां से भाग गए। इस आतंकी हमले में एक गंभीर रूप से घायल समेत 12.13 पर्यटक घायल हो गए। इन सभी को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्सए जम्मू.कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया गया है। शीर्ष अधिकारियों की ओर से इस घटना की पुष्टि की गई है। सेना के जवान और जम्मू.कश्मीर पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी की खबर नहीं आई है। इस घटना को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
जानकारी के मुताबिक, सेना के 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भारतीय सेना की विक्टर फोर्स के जवान आतंकवादियों की तलाश के लिए घाटी के शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47