Pahalgam Attack: कानपुर में हुआ शुभम का अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Your paragraph text 8
Pahalgam Attack: कानपुर में हुआ शुभम का अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उप्र/कानपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने लगे हैं। आज सुबह कानपुर के शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर पहुंचकर शुभम को श्रद्धाजंलि दी। इससे पहले उन्हें सलामी गारद भी दी गई। इस दौरानए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राकेश सचानए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय तथा कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत हजारों लोग मौजूद थे।
शुभम की पत्नी आशन्या ने दुखद घटना का जिक्र किया और कहा कि आतंकवादियों ने पूछा था कि वे हिंदू हैं या मुसलमान और अगर वे मुस्लिम हैं तो कलमा पढ़ें। जैसे ही उन्होंने बताया कि वह हिंदू हैं, उन्होंने शुभम को गोली मार दी।
11 फरवरी को शुभम द्विवेदी की शादी हुई थी। परिवार के सदस्यों के साथ शुभम कश्मीर घूमने गए थे। जिस वक्त वो आतंकी हमले के शिकार हुए तब सिर्फ पत्नी उनके साथ थी। परिवार के बाकी लोग नीचे होटल में मौजूद थे। बुधवार की रात शुभम द्विवेदी और नेपाल के नागरिक सुदीप नेउपाने का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा था जहां एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में मुंबई के संजय लेले और अतुल मोने भी आतंकियों की गोली के शिकार हुए। बुधवार को मुंबई में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से हजारों लोगों ने दोनों को अंतिम विदाई दी। आतंकियों ने पहले दोनों का नाम पूछा था और फिर सिर और पीठ में गोली मार दी थी आतंकियों की कायराना हरकत ने पूरे देश को गुस्से से भर दिया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47