भारत सरकार का निर्णय, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द

Untitled design 3
भारत सरकार का निर्णय, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द

कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे।
मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए। भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी जाती है। वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है। केंद्र सरकार की 48 घंटे की समय.सीमा के बादए कई पाकिस्तानी नागरिक गुरुवार को अमृतसर में अटारी.वाघा भूमि मार्ग से स्वदेश लौटने लगे। बढ़ते तनाव के बीच सरकार द्वारा निर्देश जारी किए जाने के ठीक एक दिन बाद यह प्रस्थान हुआ।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई, केंद्र ने बुधवार को कई कड़े कदमों की घोषणा की। इनमें पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करनाए 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना और हमले के सीमा पार संबंधों का हवाला देते हुए अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल बंद करना शामिल है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47