सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन, करीब 1000 पर्यटक फंसे

Untitled design 6
सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन, करीब 1000 पर्यटक फंसे

सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो जाने के कारण वहां करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चुंगथांग में बृहस्पतिवार को पर्यटकों के करीब 200 वाहन फंस गए और ये लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के अनुसारए लाचेन.चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग में और लाचुंग.चुंगथांग मार्ग पर लेमाध्बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई।
यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है कि भूस्खलन ने उत्तरी सिक्किम में लाचेनए लाचुंग और युमथांग जैसे पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों को प्रभावित किया हैए जो वसंत और गर्मियों के मौसम में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय क्षेत्र हैं। बचाव कार्य और समन्वय जारी हैए लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि क्षेत्र में बारिश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि भूस्खलन के परिणामस्वरूप प्रभावित क्षेत्रों में करीब 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुंगथांग में करीब 200 पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं और उनमें सवार लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47