सगाई टूटने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

demo pic
सगाई टूटने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके में कथित रूप से अपनी सगाई टूटने से 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी में रहने वाले अनस नामक युवक ने बुधवार को एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक उसकी सगाई एक सप्ताह पहले ही हुई थी और वह कथित रूप से सगाई टूटने से काफी परेशान था। सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें उसने अपने तीन दोस्तों का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि उसकी हालत के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47