टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद अनुष्का के साथ विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

Untitled design 44
टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद अनुष्का के साथ विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। कोहली और अनुष्का को स्वामी प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है और वे अक्सर वृंदावन में देखे जाते हैं। कोहली के इस फैसले ने उनके 14 साल लंबे और शानदार टेस्ट करियर का अंत कर दिया, जिसमें उन्होंने बतौर बल्लेबाज और कप्तान कई चुनौतियों का डटकर सामना किया और दुनिया भर में अपने प्रदर्शन से प्रशंसा हासिल की।
कोहली इससे पहले कई बार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वृंदावन जाते रहे हैं। पिछली बार जब को वृंदावन पहुंचे तो उनके साथ उनका बेटा अकाय भी था, जिसका चेहरा पहली बार दुनिया को देखने को मिला। क्रिकेटर के करियर में जब.जब चुनौतियां और संघर्ष भरे पल आए तो वो हमेशा अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और आशीर्वाद लिया था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47