पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

Untitled design 47
पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई। 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद UPSCअध्यक्ष का पद खाली हो गया था।
अजय कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और केरल कैडर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 23 अगस्तए 2019 से 31 अक्टूबरए 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। नियमों के अनुसारए अजय कुमार इस संवैधानिक पद पर अक्टूबर 2027 तक बने रह सकते हैंए क्योंकि यूपीएससी अध्यक्ष का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।
यूपीएससी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए अधिकारियों के चयन करने हेतु सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता हैए एक अध्यक्ष और अधिकतम दस सदस्यों से मिलकर बनता है। वर्तमान में आयोग में दो सदस्यों के पद रिक्त हैं।
पूर्व नौकरशाह अनुराधा प्रसाद ने भी यूपीएससी सदस्य के रूप में शपथ ली। वह गृह मंत्रालय के तहत अंतर.राज्य परिषद सचिवालय की पूर्व सचिव हैं। उन्हें आयोग के वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अनुराधा प्रसाद 1986 बैच की भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) की अधिकारी हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47