पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, छत से उल्टा लटकाया

पति बना हैवान पत्नी की बेरहमी से की पिटाई फिर छत से उल्टा लटकाया
पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, छत से उल्टा लटकाया

बरेली के आंवला में एक शराबी युवक पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटका दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी ने पत्नी को छोड़ दिया। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया। हालांकि पिटाई से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित महिला के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर से फरार हो गया है।
बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने 12 साल पहले अपनी बहन डोली की शादी आंवला के लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह के साथ की थी। बताया कि नितिन शराब पीने का आदी है। रोजाना शराब पीकर घर आता है। डोली से मारपीट करता है। मायकेवालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
घटना के दौरान किसी पड़ोसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अपनी पत्नी को छत से उल्टा लटकाकर नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। महिला चीख रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि अगर समय रहते मदद न की जाती तो महिला की जान जा सकती थी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47