उप्रः जुलाई में प्रदेश में किया जायेगा 35 करोड़ पौधरोपण

उप्रः जुलाई में प्रदेश में किया जायेगा 35 करोड़ पौधरोपण
उप्रः जुलाई में प्रदेश में किया जायेगा 35 करोड़ पौधरोपण

सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग पौधरोपण महाभियान की तैयारियां तेजी से कर रहा है। पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षकध् मुख्य वन संरक्षक ;प्रशासनद्ध दीपक कुमार को सौंपी गई है।
इसके अलावा सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। लखनऊ मंडल में सर्वाधिक 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं कानपुर मंडल को 3.13 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। नर्सरियों के माध्यम से 47.27 करोड़ पौधे वन विभाग उपलब्ध कराएगा। इस दौरान सागौनए शीशम आदि के 18.60 करोड़ए जबकि अमरूद.आम आदि के 10.79 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं सहजनए नीम आदि के 5.75 करोड़ व पीपल.बरगद के 29 लाख पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने की कवायद की जाएगी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47