‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ’, रविशंकर प्रसाद नीत टीम का पेरिस दौरा संपन्न

Untitled design 2025 05 28T113932.262
‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ’, रविशंकर प्रसाद नीत टीम का पेरिस दौरा संपन्न

आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत और एकजुट रुख से अवगत कराने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न फ्रांसीसी नेताओं और थिंक टैंकों से मुलाकात की और अपनी सारी बातें दुनिया के सामने रखी। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार (स्थानीय समय) को फ्रांस की अपनी यात्रा संपन्न कीए जहां सदस्यों ने फ्रांसीसी सांसदों और अधिकारियों को आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ स्थिति से अवगत कराया।
फ्रांस ने मंगलवार को पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दोहराई और इस बात पर सहमति जताई कि लोकतांत्रिक दुनिया को इस मुद्दे पर एक स्वर में बोलने की जरूरत है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की पेरिस की यात्रा के समापन पर यह बात कही। नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांसीसी सीनेट में भारत.फ्रांस मैत्री समूह के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
प्रसाद ने संवाददाताओं से कहाए इस भव्य भवन में सीनेट के सभी सहयोगियों के पास कहने के लिए केवल एक ही शब्द है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं। उन्होंने कहाए वे इस बात पर पूरी तरह सहमत थे कि फ्रांस और भारतए बल्कि पूरे लोकतांत्रिक विश्व को पाकिस्तान से उत्पन्न और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक स्वर में बोलने की जरूरत है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47