उप्र में दर्दनाक हादसाः रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, पांच की मौत

Untitled design 2025 05 28T134209.843
उप्र में दर्दनाक हादसाः रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, पांच की मौत

उप्र। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर बुधा गांव के पास मंगलवार देर शाम रोडवेज बस ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार दंपती और उनके चार साल के मासूम बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
वहीं, हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ऑटो सवार सभी लोग बूधा गांव के रहने वाले थे। उधरए हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार देर शाम देवरिया डिपो की बस बस्ती की तरफ से गोरखपुर जा रही थी। दूसरी तरफ बूधा गांव के कुछ लोग पास के प्राइवेट अस्पताल से मरीज देखकर ऑटो से घर लौट रहे थे। कांटे से बूधा गांव के बीच रोडवेज बस ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में अमरजीत (30) पुत्र रामजतन, अमन (4) पुत्र अमरजीत, विधना देवी पत्नी झीनक (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजाए जहां मुराती देवी पत्नी तेजू (32) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं गीता (28) पत्नी सिकंदर, सरिता (28) पत्नी अमरजीत व अमन (2) पुत्र अमरजीत का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान सरिता और अमन की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात सरिता की भी मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना पर डीएम आलोक कुमार एवं एसपी संदीप कुमार मीणा ने घटनास्थल पर जाकर मौके का निरीक्षण किया। वहीं एडीएम जयप्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47