गर्लफ्रेंड से मिलने आया था शूटर, तभी सीने में दागी गईं 4 गोलियां, मौके पर मौत

Demo pic 12
गर्लफ्रेंड से मिलने आया था शूटर, तभी सीने में दागी गईं 4 गोलियां, मौके पर मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मेडिकल फोर लेन में स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में घुसकर शूटर अजीत राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मेडिकल फोर लेन में अजीत राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके किराए के कमरे पर गया था। बाइक सवार अपराधियों ने उसका पीछा किया और कमरे में घुसकर गोलियों से भून दिया। सीने और पेट में चार गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कई खोखा और कारतूस बरामद किया है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की गाड़ी खड़ी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी विनीता सिन्हा ने दल बल के साथ पहुंच कर छानबीन की।
पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक और गर्लफ्रेंड को हिरासत में लिया है। घटना के समय अजित घर में अकेले था। उसकी गर्लफ्रेंड खाना लाने बाहर गई थी। जब खाना लेकर लौटी तो देखा कि अजित कमरे में बेड पर खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था।
पुलिस ने वारदात स्थल से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दुश्मनी व गैंगवार में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अजीत चुन्नू ठाकुर गैंग का शूटर भी रह चुका है। मृतक अजीत सीतामढ़ी के गौस नगर का रहने वाला था।
मृतक अजीत का अहियापुर के जियालाल चौक पर भी मकान हैए लेकिन पुलिस की दबिश के कारण डॉक्टर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। हत्या की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के रिकॉर्ड में अजीत राय हिस्ट्रीशीटर है। उसपर झारखंड के अलावा उत्तर बिहार के कई जिलों में लूटए रंगदारीए बमबारी के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47