मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास गड्ढे में फंसी बस, कोई हताहत नहीं

Untitled design 2025 06 16T122531.305
मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास गड्ढे में फंसी बस, कोई हताहत नहीं

दक्षिण मुंबई के गिरगांव में मेट्रो निर्माण स्थल के पास बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बस गड्ढे में फंस गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बेस्ट की बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गिरगांव मेट्रो स्टेशन स्थल के पास ठाकुरद्वार में डॉ. बाबासाहेब जयकर मार्ग पर हुई जहां मुंबई मेट्रो लाइन.तीन पर काम जारी है।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क के आंशिक रूप से धंस जाने के कारण बस का पिछला हिस्सा गड्ढे में फंस गया। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मेट्रो कार्य के कारण लगभग पांच फुट गहरा गड्ढा बन गया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। बेस्ट के प्रवक्ता सुदास सावंत ने बताया कि वे घटना के विवरण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47