आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो की मौत, 31 घायल

भीषण सड़क हादसाः अनियंत्रित हुई आम से भरी मैक्स पलटी चार की मौत क्लीनर की हालत गंभीर 2
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो की मौत, 31 घायल

दिल्ली से सवारियां लेकर बिहार जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल डेकर बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। 31 घायल हो गए। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीड़ा की टीम मौके पर पहुंची। बस की केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक रात्रि एक बजे के करीब प्राइवेट डबल डेकर बस दिल्ली से 60 सवारियां लेकर अररिया बिहार जा रही थी। बस को चालक बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 21 पर बस पहुंची तो आगे धीरे धीरे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। बस ट्रक में कंडक्टर साइड दो मीटर लगभग घुस गई। धमाके की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
बस के केबिन दो लोग फंस गए थे। पुलिस के द्वारा जेसीबे मंगाकर आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगो मृत अवस्था मे बाहर निकाला गया। हादसे में 31 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर सीएमओ आगरा भी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को इलाज कराया।
बस हादसे में ये यात्री हुए घायल
अनिल सोनी पुत्र नानभव निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 32 वर्ष , सुषमा पत्नी नारायण निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष , मोहम्मद साहू पुत्र मो0 रहमान निवासी कालेथान छर्रा पट्टी बिहार उम्र करीब 32 बर्ष, सुरेन्द्र सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह निवासी बोहराहा सिपोन बिहार उम्र करीब 30 वर्ष , सूरज कुमार पुत्र रामबाबू महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार , घूरन महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराईही जिला बेगूसराय बिहार एअमित कुमार पुत्र शत्रुघ्न महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार उम्र करीब 19 वर्ष , भरत चौपाल पुत्र अर्जुन चौपाल नि0. ब्रह्मपुरा गाँव दरभंगा बिहार उम्र करीब 21 बर्ष, अन्जू पुत्र विष्णु निवासी छोटा सिपट छत्तीसगढ उम्र करीब 28 वर्ष , रामदेव पुत्र सीताराम यादव नि0. शाहनन पट्टी जिला मधुबनी बिहार उम्र करीब 55 वर्ष , उमधा देवी पत्नी छेदीलाल निवासी चिकना बिरूलू बिहार , गजानन भारती पुत्र इतवारीलाल निवासी चारपारा थाना मालरबुरदा जिला शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 28 वर्ष , नारद सुनवानी पुत्र नाईन भऊ निवासी छोटा सिपत छत्तीसगढ उम्र करीब 27 वर्ष एमो0 निजामुद्दीन पुत्र मो0 नाजिब निवासी शंकरपुर मधुवनी बिहार , सुरेश महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराही जिला बेगूसराय बिहार उम्र करीब 40 वर्ष सहित 31 यात्री घायल हो गए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47