झारखण्डः शादी के एक माह बाद ही पत्नी ने पति को दिया जहर, मौत

demo pic 16
झारखण्डः शादी के एक माह बाद ही पत्नी ने पति को दिया जहर, मौत

झारखंड के गढ़वा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। झारखंड में एक 20 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने ही पति को जहर देकर मार डाला है। ये जानकारी एक अधिकारी ने शेयर की है। अधिकारी का कहना है कि महिला के खिलाफ उसकी सास ने शिकायत की है। सास द्वारा शिकायत किए जाने के बाद महिला को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। यहां रंका पुलिस थाना क्षेत्र के बहोकुदर गांव में ये मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई को हुई थी। उसकी पत्नी सुनीता ने उसे मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस अधिकारी रोहित रंजन सिंह ने ष्पीटीआई.भाषाष् को बताया कि सुनीता सिंह ने रविवार शाम को अपने पति को खाने में जहर दे दिया। महिला ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया था। इसके बाद युवक की मौत हो गई।
जब ये पता चला कि मृतक को जहर दिया गया है तो उसके बिसरा रिपोर्ट को भी सुरक्षित रखा गया है। इससे ये पता चलने में मदद मिलेगी कि जहर किस तरह का था। एसडीपीओ के अनुसार पुलिस को बताया गया है कि नवविवाहित जोड़े के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। उन्होंने बताया कि सुनीता ने शुरू में अपनी सास पर अपने बेटे को जहर देने का आरोप लगाया था। रंजन सिंह ने बतायाए ष्ष्बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसे विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47