राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा-प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है

Untitled design 2025 06 19T110638.533
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा-प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है

आगरा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाएं अब आंगन से अंतरिक्ष तक सफलता की इबारत लिख रही हैं। दुनिया में भारत अकेला देश है, जहां सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं। वह आरबीएस कॉलेज में महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमताए संप्रेषण कला और सोशल मीडिया हैंडलिंग के गुर सिखाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बराबरी का अधिकार मिला हैए तो उसे साबित करें। जिन्होंने आपको राजनीति में आगे बढ़ाया है उनका सम्मान करें, लेकिन किस क्षेत्र में कैसे और क्या-क्या कार्य करने हैं यह निर्णय भी आपका ही होना चाहिए।
उन्होंने बाल विवाह, घरेलू हिंसा के खिलाफ मुखर होने और स्वयं सहायता समूह के सहयोग से विकास प्रस्ताव बनाने पर जोर दिया। कहा कि एक दिनी प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं में नेतत्व क्षमता विकसित करना है। जिससे वह भविष्य में पालिका से पार्लियामेंट तक पहुंच सकें। विजया रहाटकर ने बताया कि आयोग उन्हें एक वॉट्स एप ग्रुप से जोड़ेगा। जिसके माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण के साथ अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान का मौका मिलेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत का फार्मूला बताया। कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्र भूलकर संपूर्ण क्षेत्र में काम कराएं। विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने का तरीका भी सिखाया। इस दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में आगरा के साथ मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी से महिला प्रधान, पार्षद, सभासद प्रशिक्षण के लिए पहुंची थीं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47