एक्ट्रेस नहीं टीवी जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं काजल अग्रवाल, आज मना रहीं 40वां जन्मदिन

agrawal
एक्ट्रेस नहीं टीवी जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं काजल अग्रवाल, आज मना रहीं 40वां जन्मदिन

आज 19 जून को साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। वह साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने बेटे के साथ प्यारी- प्यारी तस्वीरें शेयर करती हैं। काजल अग्रवाल वर्तमान समय में तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक डिमांड की जाने वाली एक्ट्रेस हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर काजल अग्रवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
एक पंजाबी परिवार में 19 जून 1985 को काजल अग्रवाल का जन्म हुआ था। उन्होंने मुंबई के स्कूल सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की। काजल अग्रवाज ने जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। काजल बचपन से एक ही टीवी जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में वह अभिनेत्री बन गईं।
फिल्म लक्ष्मी कलयाणम में काजल अग्रवाल ने कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया। उनको पहली कमर्शियल सफलता तेलुगु मूवी चंदामामा से मिली थी। साल 2009 में आई फिल्म मगधीरा ने काजल को तेलुगु सिनेमा में सफलता दिलाई। जिसके बाद अभिनेत्री ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म मगधीरा में काजल अग्रवाल के अपोजिट रामचरण तेजा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई की थी। वहीं काजल बेस्ट तेलुगु एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं। बॉलीवुड में फिल्म सिंघम से काजल अग्रवाल ने डेब्यु किया था। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में काजल अग्रवाल और अभिनेता अजय देवगन ने लीड रोल अदा किया था। वहीं इससे पहले साल 2004 में काजल अग्रवाल ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म क्यों! हो गया न से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या की बहन का किरदार निभाया था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47