दिल्ली में बारिश के कारण सबसे साफ हवा वाला दिन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Untitled design 2025 06 19T152610.120
दिल्ली में बारिश के कारण सबसे साफ हवा वाला दिन, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा एनसीआर में कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। दिल्ली वालों को बुधवार 18 जून को प्रदूषण से भारी राहत मिली है। बीते आठ महीनों में दिल्ली में साफ हवा का रिकॉर्ड बना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो बुधवार को एक्यूआई गिरकर 81 के स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में बीते 261 दिनों में सबसे साफ हवा दर्ज हुई है।
दिल्ली के मौसम में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में मौसम में बदलाव के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। दिल्ली में बीते वर्ष सितंबर के महीने में दिल्ली में सबसे साफ हवा दर्ज हुई है। 29 दिसंबर 2024 को वायु गुणवत्ता सूचकांक 76 अंक रिकॉर्ड हुआ था। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज हुआ है। दिल्ली में शाम 5.30 बजे सापेक्ष आद्रता 94 फीसदी दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 18 जून से 24 जून तक के लिए बाद छाए रह सकते है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। दिल्ली में 20 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। शाम और रात के समय बिजली गिरने की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। 21 जून को तापमान 37 डिग्री हो सकता है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47