ग्वालियर के कारोबीरी ने वृदावन में आकर दे दी जान

Untitled design 33
ग्वालियर के कारोबीरी ने वृदावन में आकर दे दी जान

मध्य प्रदेश ग्वालियर के 46 वर्षीय विनोद कुमार राय ने गोवर्धन परिक्रमा पूरी करने के बाद वृंदावन के एक सेवा सदन में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ग्वालियर के किला गेट निवासी विनोद रविवार को गोवर्धन की परिक्रमा करने के बाद रात में वृंदावन पहुंचे। वे यहां रुक्मणी विहार स्थित मानसिंहका सेवा सदन में ठहरे हुए थे। सेवा सदन के मैनेजर अमित ने बताया कि विनोद कुमार राय ने अपनी आईडी जमा करवाकर कमरा किराए पर लिया था। सोमवार सुबह चेकआउट के समय जब वे कमरे से बाहर नहीं आए, तो स्टाफ वहां पहुंचा।
स्टाफ द्वारा दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दूसरी चाबी से कमरा खोला गया। अंदर विनोद का शव फंदे से झूलता मिला। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। विनोद कुमार राय अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47