90 के दशक का वो साल जिसने शाहरुख खान को बनाया सुपरस्टारए 12 महीने में रिलीज हुई थीं 7 फिल्मेंए 1 ने रच दिया था इतिहास

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क आगरा के जूता कारोबार को ऐसे होगा फायदा 3
90 के दशक का वो साल जिसने शाहरुख खान को बनाया सुपरस्टारए 12 महीने में रिलीज हुई थीं 7 फिल्मेंए 1 ने रच दिया था इतिहास

शाहरुख खान वर्तमान में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। फिल्मी सितारों से लेकर आम लोगों तक सभी शाहरुख खान के दीवाने हैं। बॉलीवुड में 40 साल से राज कर रहे शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना साल 1992 में रिलीज हुई थी। लेकिन डेब्यू फिल्म के 3 साल बाद ही 1995 में शाहरुख खान की कुल 7 फिल्में रिलीज हुई थीं। यही वो साल रहा जब शाहरुख खान फिल्मी दुनिया के चमकते सितारे बने और ये चमक साल दर साल बढ़ती रही। आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे बन चुके शाहरुख खान की 1995 में ही एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने 2 पीढ़ियों के दिलों को जीता और रोमांस की दुनिया में अपना खास नाम बनाया। शाहरुख खान के लिए साल 1995 काफी खास रहा था। इस साल शाहरुख खान की सबसे मशहूर फिल्म श्दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेश् सिनेमाघरों में आई थी और इतिहास रच गई थी। ये फिल्म इतनी पॉपुलर हुई कि 25 साल से ज्यादा समय तक इसे मराठा मंदिर सिनेमाघर में चलाया गया। 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्मों में से ‘करण अर्जुन’, जमाना दीवाना, गुड्डू, ओ डार्लिंग ये है इंडिया और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे रिलीज हुई थीं। इनमें से 4 फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। लेकिन 1 फिल्म ऐसी भी जिसने शाहरुख खान को हमेशा के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार बना दिया था।
बता दें कि 1995 में ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म श्करण अर्जुनश् में सलमान खान भी नजर आए थे। सलमान और शाहरुख की ये फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही बल्कि सिनेमा की दुनिया में एक यादगार कहानी बन गई। इस फिल्म में दोनों सुपरस्टार ने भाइयों का किरदार निभाया था और राखी गुलजार मां बनी थीं। दोनों सुपरस्टार्स की ये फिल्म आज भी लोगों को याद है और इसके किरदार जहन में बसे हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47