कोलकताः छात्रा से गैंगरेप मामले में महिला आयोग सख्त, पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

demo pic 49
कोलकताः छात्रा से गैंगरेप मामले में महिला आयोग सख्त, पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कोलकाता में हुई एक चौंकाने वाली घटना का स्वतः संज्ञान लिया हैए जहां एक विधि छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है और बीएनएस के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तत्कालए समयबद्ध जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़िता को बीएनएसएस की धारा 396 के तहत मुआवजे के साथ.साथ पूर्ण चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। आयोग ने 3 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। यह घटना 25 जून को शाम 7ः30 से 8ः50 बजे के बीच हुई। गुरुवार रात को शिकायत दर्ज की गई और कस्बा पुलिस स्टेशन ने इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान 31 वर्षीय मनोजित मिश्राए 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रमित मुखोपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज का छात्र है, जिसने एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो कर्मचारियों पर आरोप लगाया है। एफआईआर के अनुसार, दो आरोपियों-मनोजीत और जैब-को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए।
प्रमित को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसका फोन भी जब्त कर लिया गया। तीनों व्यक्तियों को शुक्रवार को अलीपुर की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल नोयना चटर्जी के अनुसारए मनोजीत एक पूर्व छात्र है, जिसकी अपराध में संलिप्तता की जांच चल रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47