उत्तर प्रदेश सरकार 16,000 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित करेगी

demo pic 67
उत्तर प्रदेश सरकार 16,000 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित करेगी

दिव्यांगजनों के बीच सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार 16 हजार से अधिक लाभार्थियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित करने के लिए एक राज्यव्यापी पहल करेगी।
राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिकए इस अभियान के तहत हर जिले को कम से कम 10 मोटर चालित ट्राइसाइकिल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभार्थियों को उनकी जरूरतों के अनुरूप सहायता मिले।
बयान के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य न केवल शारीरिक सहायता प्रदान करना हैए बल्कि सामाजिक मुख्यधारा में दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी को सक्षम बनाना भी है। बयान में कहा गया है कि सरकार ने जिलाधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47