मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबे लोग, मची चीख-पुकार

शिमला के भट्टाकुफर में ताश के पत्तों की तरह ढह गई बिल्डिंग कुल्लू और मंडी में नदी का रौद्र रूप 5
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दबे लोग, मची चीख-पुकार

आगरा। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टीकरी से रोझोली में धान की रोपाई के लिए जा रहे श्रमिकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रॉली के नीचे दब गए। लोगों ने सभी को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमला देवी सुनीता शीला कुमार देवी मछला सोलंकी सुखी सुमन सीमा और लगभग 15-16 महिला-पुरुष मजदूर ग्राम टिकरी से रोज होली में विक्रम बाबा के खेत में धान की रोपाई के लिए सुबह लगभग 8ः00 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। ट्रैक्टर को योगेश पुत्र विक्रम सिंह चल रहा था। टीकरी से लगभग 1 किलोमीटर आगे जाकर ही यकायक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार मजदूरो ने ट्रॉली के नीचे दबे महिला मजदूरों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47