टेक्सास में क्यों आती है इतनी खतरनाक बाढ़ ? अब तक 82 लोगों की हो चुकी है मौत

demo pic 2025 07 07T153743.125
टेक्सास में क्यों आती है इतनी खतरनाक बाढ़ ? अब तक 82 लोगों की हो चुकी है मौत

अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई बारिश के बाद बाढ़ आ गई। इलाके में इतने कम समय में बाढ़ की स्थिति बन गई कि लोगों को बचाव के लिए समय तक नहीं मिला। वहीं बाढ़ से जुड़ी घटना में अब तक 82 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास की बाढ़ में जान गंवाने वालों में गर्मी की छुट्टियों में आयोजित शिविर में भाग ले रहे कई बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल मौके पर बचाव का कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और अधिक बढ़ सकती है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के मुताबिक टेक्सास राज्य में 41 लोग लापता अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। गवर्नर ने चेतावनी दी कि मंगलवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।
पहले भी बाढ़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अमेरिका के अन्य राज्यों में इस तरह के हालात नहीं बनते जैसा टेक्सास में हुआ है। इससे पहले 1987 में टेक्सास में भीषण बाढ़ आई थी, जिसमें ज्यादा तबाही मची। वहीं मई 2015 में टेक्सास में बाढ़ की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों घर और वाहन नष्ट हो गए थे। इसके अलावा 2017 में करीब 100 लोगों की मौत हरिकेन हार्वे की वजह से हुई।
दरअसलए टेक्सास में बाढ़ की तीव्रता इतनी तेज थीए लोगों को इससे बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। यहां आने वाली बाढ़ का मुख्य कारण अचानक और भारी बारिश को माना जा रहा है। इसके अलावा यहां की भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिवर्तन भी इस बाढ़ के प्रमुख कारणों में से एक हैं। इलाके में शहरीकरण और प्राकृतिक जल निकासी प्रणालियों का बाधित होना भी बाढ़ के प्रभाव को बढ़ाता है। दरअसल, टेक्सास में जुलाई 2025 की बाढ़ का मुख्य कारण कुछ ही घंटों में हुई तेज बारिश का होना है। यहां कुछ ही समय के भीतर 10.15 इंच बारिश हो गई थीए जिसके कारण ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 90 मिनट में 20.29 फीट तक बढ़ गया। यह 1987 के बाद का सबसे खतरनाक स्तर था। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों को प्रतिक्रिया देने का समय नहीं मिला।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47