
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। हालात यह हैं किए पाकिस्तान में 10 दिनों से जारी मानसूनी बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बाढ़ की चपेट में आने से ग्रमीण इलाकों में कई मकान ढह गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को ना तो पीने का साफ पानी मिल पा रहा है और ना ही भोजन। प्रशासन का कहना है कि हालात को काबू में करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को बाढ़ के संबंध में जानकारी साझा की है। अधिकारियों ने कहा कि यह मौतें 26 जून से अब तक मुख्य रूप से पाकिस्तान के उत्तर.पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वाए पूर्वी पंजाबए दक्षिणी सिंध और दक्षिण.पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हुई हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हालात को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों से उच्च सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हालात पर नजर रखे हुए है और पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि मानसूनी बारिश का मौजूदा दौर 11 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है। अधिकारियों ने संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट जारी करते हुए उनसे सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने को कहा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत मानसूनी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
बता दें किए पाकिस्तान में 2022 में भी भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई थी। उस दौरान देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया था और करीब 1,737 लोगों की जान चली गई थी। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसी ही स्थिति दोबारा बन सकती है।
