विद्यतुत शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गेहूं , कपड़े, वाशिंग मशीन और रूपये भी जलकर हुए राख

मकान में लगी भीषण आग कमरे की छत उड़ी गेहूं कपड़े और रुपये जले वाशिंग मशीन भी जलकर हुई राख
विद्यतुत शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गेहूं , कपड़े, वाशिंग मशीन और रूपये भी जलकर हुए राख

हाथरस। सहपऊ अंतर्गत ग्राम नगला भोलू के एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से कमरे की छत उड़ गई। घर में रखा गेहूं, कंबल, रजाई, गद्दे, कीमती कपड़े, 70 हजार रुपये और वाशिंग मशीन जलकर राख हो गई। गांव नगला भोलू में 8 जुलाई की सुबह तड़के 4ः30 बजे के लगभग बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग लगने से सोनवीर का रुपया सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित सोनवीर ने बताया कि 7 जुलाई को परिवार के साथ रात में खेतों पर बाजरा निकालने के लिए गये थे। देर रात वह परिवार के सदस्यों के साथ वासस लौटे और अधिक से थकावट के चलते गहरी नींद में सो गए ।
8 जुलाई की सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो देखा कि मकान के पीछे बने कमरे में आग लगी हुई है। उनके चीखने-चिल्लाने पर वहां काफी संख्या में ग्रामीण आ गए। उन्होंने सबमर्सिबल चला कर आग बुझाने का प्रयास कियाए लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।
आग इतनी भीषण थी कि कमरे की छत तक उड़ गई। साथ ही पास के कमर में भी दरारें पड़ गई। पीड़ित परिवार दुखी है क्योंकि इस बार उसे खाने के लिए बाहर से गेहूं का इंतजाम करना पड़ेगा । दोनों कमरों को पुनः बनाना पड़ेगा। परिवार को तकरीबन 10 से 12 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47