पहलः 18,996 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड की मंजूरी, 900 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी दिल्ली सरकार

demo pic 2025 07 09T140756.730
पहलः 18,996 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड की मंजूरी, 900 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम में 18,000 से अधिक स्मार्ट ब्लैकबोर्ड स्थापित करने के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। सूद ने कहा कि सीएम श्री स्कूलों में 2,466 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा, (कुल) 18,996 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाने का काम पांच चरणों में किया जाएगा। बैठक में ब्लैकबोर्ड के उपयोग के बारे में जानकारी देने के लिए जरूरी प्रशिक्षण मॉड्यूल को भी पारित किया गया है। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने डिजिटल क्लासरूम पहल के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रमुख घटकों को लागू करना है।
सूद ने कहा, इस योजना में 2029-30 तक दिल्ली भर में नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए 18,966 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा 75 सीएम श्री स्कूलों में 2,446 क्लासरूम की योजना पहले से ही बनाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 के बीच सरकारी स्कूलों में केवल 799 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए गए और वे भी सीएसआर दान के माध्यम से लगाए गए। मंत्री ने कहा कि पिछली परियोजनाएं ज्यादातर मध्य और संभ्रांत क्षेत्रों पर केंद्रित थीं, लेकिन नए सुधारों का उद्देश्य नजफगढ़, नरेला, सीमापुरी, महावीर एन्क्लेव और किराड़ी जैसे कम सुविधा वाले क्षेत्रों के स्कूलों तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है। सूद ने बजट आवंटन पर विपक्ष की आलोचना को खारिज करते हुए कहाए ष्हमने शिक्षा बजट में कटौती नहीं कीए हमने इसे प्राथमिकता दी। अन्य लोग स्कूल भवनों के सामने फोटो खिंचवाते हैंए हम कक्षाओं और शिक्षकों में निवेश कर रहे हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47