गुजरातः पुल हादसे में नौ लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

demo pic 2025 07 09T143516.682
गुजरातः पुल हादसे में नौ लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख

गुजरात। गंभीरा पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को वाहनों के महिसागर नदी में गिर जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि 9 शव बरामद कर लिए गए हैं और 6 लोगों को बचा लिया गया है। सीएम ने सुबह ही एक उच्च समिति को घटनास्थल पर भेजा और उन्होंने जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए सीएम ने सड़क एवं भवन विभाग की एक टीम और अन्य टीमों को वहां जाकर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीरा पुल हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घटना की जाँच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पैन में से एक के ढहने से हुई त्रासदी दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ। मैंने वडोदरा कलेक्टर से बात की है और उन्हें घायलों के तत्काल उपचार और प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जान-माल की हानि बेहद दुखद है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जान.माल की हानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47