राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की बाराबंकी में खुशहाल वन महाअभियान की शुरुआत

demo pic 2025 07 09T163604.350
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की बाराबंकी में खुशहाल वन महाअभियान की शुरुआत

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास सेना परिसर में पौधारोपण कर खुशहाल वन महाअभियान 2025 का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदारए छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।
राज्यपाल पटेल ने कहा, पौधारोपण एक दिन का काम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक कदम है। उन्होंने रोपे गए पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राज्यपाल को पौधारोपण स्थल पर तैयारियों और निगरानी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा और विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए इस अभियान में भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देने वाले पोस्टर प्रदर्शित किए और नारे लगाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताए सैन्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय स्कूलों के छात्र शामिल हुए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47