‘एक्स’ की सीईओ लिंडा याकारिनो ने पद से इस्तीफा दिया

demo pic 2025 07 10T170402.357
‘एक्स’ की सीईओ लिंडा याकारिनो ने पद से इस्तीफा दिया

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अगुवाई वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने अपने पद से हटने की बुधवार को घोषणा की। याकारिनो ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में सीईओ पद से हटने की जानकारी दी।
वह दो साल तक इस पद पर रही हैं। उन्होंने कहाए अभी सबसे अच्छा आना बाकी है क्योंकि एक्स, चैटबॉट ग्रोक बनाने वाली कृत्रिम मेधा कंपनी एक्सएआई के साथ एक नया अध्याय शुरू कर रही है। मस्क ने अनुभवी विज्ञापन कार्यकारी याकारिनो को मई, 2023 में इस सोशल मीडिया कंपनी का सीईओ नियुक्त किया था। उन्होंने वर्ष 2022 के अंत में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था जिसके बाद इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया गया था। मस्क ने उस समय कहा था कि याकारिनो की भूमिका मुख्य रूप से कंपनी के व्यावसायिक संचालन पर केंद्रित होगीए जिससे वह खुद उत्पाद डिजाइन और नईप्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47