बांग्लादेश में महिला अधिकारियों को ‘सर’ कहने का आदेश रद्द, समीक्षा समिति करेगी नए संबोधन का निर्धारण

demo pic 2025 07 11T161307.797
बांग्लादेश में महिला अधिकारियों को ‘सर’ कहने का आदेश रद्द, समीक्षा समिति करेगी नए संबोधन का निर्धारण

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उस विवादित नियम को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया हैए जिसके तहत सरकारी अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित वरिष्ठ महिला अधिकारियों को ष्सरष् कहकर संबोधित करना अनिवार्य था। यह नियम शेख हसीना के लगभग 16 वर्षों के शासनकाल के दौरान प्रचलन में आया था।
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. यूनुस के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया। ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसारए यह फैसला ढाका में हुई सलाहकार परिषद की बैठक के बाद लिया गया। परिषद के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने फेसबुक पर बताया कि यह निर्देश ष्अनुचितष् था और इसे अब रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ‘सर’ शब्द का उपयोग केवल पुरुष अधिकारियों के लिए होना चाहिए, लेकिन यह चलन महिला अधिकारियों के लिए भी अपनाया गया, जो स्पष्ट रूप से असामान्य और अनुचित है। यह आदेश न केवल शेख हसीना के लिए बल्कि अन्य उच्च पदस्थ महिला अधिकारियों के लिए भी लागू था।
इस फैसले के साथ-साथ, अंतरिम सरकार ने अन्य पुराने और अप्रासंगिक प्रोटोकॉल नियमों को भी समाप्त करने की घोषणा की है। सरकार अब वरिष्ठ अधिकारियों और लोक सेवकों को संबोधित करने के लिए एक उचित, सम्मानजनक और सामाजिक रूप से स्वीकार्य शब्द तय करने की दिशा में काम करेगी। इसके लिए एक समीक्षा समिति गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता सैयदा रिजवाना हसन करेंगी। वह वर्तमान में ऊर्जा, सड़क, रेलवे, पर्यावरण और जल संसाधन मामलों की सलाहकार हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47