गया जी में पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत, ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

demo pic 2025 07 11T171736.031
गया जी में पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत, ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

गया जी। बिहार के गया जी के इमामगंज में पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और पुलिस के वाहन में आग लगा दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। मृतक की पहचान की मेघास्थान गांव निवासी देवबली उर्फ बाबू चौधरी के रूप में की गई है। देवबली की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव की घटना में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि देवबली गांव के ईंट भट्ठा के पास खड़ा था। तभी कोठी थाना पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर देवबली भागने लगा। पुलिस को सन्देह हुआ कि वह शराब लेकर जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। भागने के क्रम में बाइक सवार देवबली असंतुलित होकर गिर गया। तभी उसका पीछा कर रही पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही देवबली की मौत हो गईं। देवबली के साथ हुए इस हादसे को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण विनय कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन तेज रफ्तार में था। शराब का संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया जबकि मृतक के पास से शराब भी बरामद नहीं हुआ है। कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस शराब कारोबार के शक में देवबली का पीछा कर रही थी। चूंकि पुलिस को देख वह बाइक लेकर तेजी से भागने लगा तभी यह हादसा हुआ है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47