
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने और घायल होने की भी खबर है। बता दें कि मलबे से अभी तक 4 लोगों को बाहर निकाला गया है। पुलिस ने बताया कि कई एजेंसियां बचाव अभियान में लगी हैं। एक अधिकारी ने कहाए हमें सुबह सात बजे एक इमारत के गिरने की सूचना मिली। दमकल की सात गाड़ियों सहित कई टीम काम कर रही हैं। वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्ववर्ती AAP सरकार पर निशाना साधा और जानकारी दी कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के आजाद मार्केट के पास एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल यहां एक बिल्डिंग के गिरने की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सूटकेस और तीरपाल की दुकानें थीं। इसके अलावा जहां ये बिल्डिंग गिरी है, उसके पास ही मेट्रो निर्माण कार्य भी चल रहा है। बता दें कि ये घटना शुक्रवार की रात करीब 2 बजे की है, जब बिल्डिंग ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बता दें कि आजाद मार्केट के पास पुल मिठाई पर यह हादसा हुआ है। इस दौरान दुकान के नीचे खड़ा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकलकर्मियों की टीम पहुंची। इस दौरान दमकलकर्मियों ने एक 46 वर्षीय घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
