
उप्र। नोएडा में शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 62 के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात (शुक्रवार को) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने सेक्टर 62 के निकट मुठभेड़ के बाद अंकित तिवारी नाम के शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह राहगीरों से लूटपाट करता था। कुमार ने बताया कि अपराधी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।
बीते दिनों नोएडा में प्रेमिका की चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दादरी के रहने वाले मुकीम (38) के रूप में हुई है और मुठभेड़ में उसके पैर में लगी है। पुलिस उपायुक्त ;जोन द्वितीयद्ध शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ईकोटेक.तीन थानाक्षेत्र की निर्माण विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की चार जुलाई को चाकू से हमला कर हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान लोहारली गांव की रहने वाली विवाहिता शबनम के रूप में हुई थी, जो पति शहाबुद्दीन से अलग अपने प्रेमी के साथ रह ही थी।
