दो दोस्तों की हत्या, नहर की पटरी पर मिलीं खून से सनी लाशें, ग्रामीणों का हंगामा

demo pic 2025 07 14T163626.366
दो दोस्तों की हत्या, नहर की पटरी पर मिलीं खून से सनी लाशें, ग्रामीणों का हंगामा

आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के पुरामना नहर की पटरी पर सोमवार सुबह दो युवकों के खून से सने हुए शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या कर शवों को नहर की पटरी पर छिपाया गया था। मृतकों की पहचान नेत्रपाल (38 वर्ष) पुत्र चंद्रभान और कृष्णपाल उर्फ केपी (35 वर्ष) पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अरदाया थाना अछनेरा के रूप में हुई है। दोनों ही मृतक मित्र थे।
पुलिस को सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गयी। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे सुबह करीब आठ बजे खेतों पर चारा काटने पहुंचे तो नहर की पटरी पर खून से सने शव दिखाई दिए। जिसके बाद तत्काल किरावली पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना अछनेरा चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुये घटना का खुलासा कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। विरोध प्रदर्शन को देख थाना किरावलीए अछनेरा और फतेहपुर सीकरी थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जनता से अपील की। साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह, उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी, पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार और अपर पुलिस आयुक्त आगरा रामबदन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया हैए जिससे आशंका है कि हत्या के दौरान फायरिंग भी हुई है।
पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47