आम से लदा ट्रक पलटने से नौ लोगों की मौत, 11 हुए घायल, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने व्यक्त किया शोक

demo pic 2025 07 14T170357.976
आम से लदा ट्रक पलटने से नौ लोगों की मौत, 11 हुए घायल, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने व्यक्त किया शोक

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या ज़िले में आम से लदी एक लॉरी के पलट जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह घटना रविवार रात ज़िले के पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास हुई। आम से लदे ट्रक पर 20 से ज़्यादा लोग सवार थे। रात में जब यह हादसा हुआए तब पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे। पुलिस के अनुसारए दुर्घटना रविवार रात लगभग 9ः30 बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहाए यह तब हुआ जब लॉरी का पिछला पहिया रेत में फंस गया और संतुलन खोकर एक मिनी ट्रक पर गिर गया। इस बीचए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रविवार देर रात जब यह हादसा हुआए तब पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतकों के परिवारों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चंद्रबाबू नायडू के साथ, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी लॉरी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47