झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसाः ट्रक से टकराई बस में 18 कांवड़ियों की मौत

demo pic 13
झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसाः ट्रक से टकराई बस में 18 कांवड़ियों की मौत

सावन के महीने में करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग झारखंड में स्थित ज्योतिर्लिंग वैद्यनाथ धाम भी पहुंचते हैं। हालांकि, कांवड़ यात्रा के दौरान झारखंड के देवघर से दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मंगलवार को देवघर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौत की खबर सामने आ रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि कांवड़ियों को ले जा रही बस गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। ये हादसा तड़के करीब 4ः30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुआ है। कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई।
इस हादसे को लेकर पहले दुमका जोन के महानिरीक्षक ने बताया था कि इस हादसे में कम से कम 5 कांवड़ियों की मौत हुई है। वहीं, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। अब भाजपा नेता और क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है। उन्होंने अपने ग् हैंडल पर लिखा- मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47