
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन 22 बच्चों को गोद लेने का फैसला किया है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भीषण गोलाबारी के कारण अपने माता.पिता को खो दिया था। इससे पहले मई में, राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की थी। अपनी यात्रा के दौरानए राहुल गांधी ने गोलाबारी को एक बड़ी त्रासदी बताया और कहा कि इसमें कई लोगों की जान चली गई और भारी नुकसान हुआ है।
राहुल ने कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी थी और कई लोगों की जान चली गई। भारी नुकसान हुआ है। मैंने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। उन्होंने मुझसे इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अनुरोध किया है और मैं ऐसा करूँगा। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू.कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे कई सेक्टरों में भारी गोलाबारी कीए जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए, भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके भी शामिल था।
