
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा तकए इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म सैयारा लगातार दूसरे हफ्ते भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहीए वहीं एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि श्हरि हर वीर मल्लुश्ए फैंटास्टिक 4 अब थोड़ी फीकी पड़ती हुई नदर आ रही हैं।
मोहित सूरी की रोमांटिक-थ्रिलर सैयारा ने रिलीज के पहले दिन से ही तगड़ा कारोबार किया है। फिल्म की शुरुआत 21.5 करोड़ से हुई थी, जो कि एक नई फ्रैंचाइजी फिल्म के लिए एक बेहतरीन ओपनिंग मानी जा रही है। पहले हफ्ते में इसने 172.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। दूसरे सप्ताह में भी दर्शकों का क्रेज कायम रहा। शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ और रविवार को 30 करोड़ की कमाई की। अब मंगलवार को भी फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपने कुल कलेक्शन को 266 करोड़ तक पहुंचा दिया है। साफ है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन चुकी है।
