अमेरिका में F-35 लड़ाकू विमान क्रैश, कैलिफोर्निया में हादसा

image 3
अमेरिका में F-35 लड़ाकू विमान क्रैश, कैलिफोर्निया में हादसा

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विमान के पायलट ने सफलतापूर्वक इजेक्ट कर लिया है। F-35 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की ये घटना बुधवार को सामने आई है। अमेरिकी नौसेना विमान क्रैश होने के बारे में एक प्रेस बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, बुधवार को कैलिफोर्निया में नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास एक अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बयान में कहा गया है कि हादसे के वक्त पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया और शाम लगभग 6ः30 बजे हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
नौसेना ने अपने बयान में जानकारी दी है कि जो F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ उसे स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 को सौंपा गया था, जिसे रफ रेडर्सष् के नाम से जाना जाता है। VF-125 एक फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन है, जो पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार है। F-35 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की ये घटना नेवल एयर स्टेशन लेमूर में हुई है। लेमूर मध्य कैलिफ़ोर्निया के फ्रेस्नो शहर से लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे के बारे में आगे की जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। F-35 को दुनिया का सबसे आधुनिक 5वीं पीढ़ी का विमान माना जाता है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47