झुंझुनूंः पति लापता, पत्नी नहीं चुका पाई लोन, फाइनेंस कंपनी ने घर से निकाला

demo pic 33
झुंझुनूंः पति लापता, पत्नी नहीं चुका पाई लोन, फाइनेंस कंपनी ने घर से निकाला

राजस्थान के झुंझुनूं में महिला का पति तीन साल से लापता है। लोन लेकर घर बनवाया था। अब अकेली महिला लोन नहीं चुका पाई तो फाइनेंस कंपनी ने उसे घर से निकाल दिया है। ऐसे में महिला और उसके बच्चे बरसात में परेशान हो रहे हैं। मामला झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र का है। यहां खेड़ला गांव में निजी फाइनेंस कंपनी ने लोन की अदायगी न कर पाने पर एक बेसहारा महिला को उसके मासूम बच्चों सहित घर से बेदखल कर दिया। अब यह परिवार बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर है।
आवास फाइनेंस कंपनीष् ने SARFAESI एक्ट 2002 के तहत महिला के घर पर कब्जा कर लिया है। मकान को सील कर ताला लगा दिया गया है। यह मकान महिला के पति ईश्वर नायक के नाम पर थाए जिन्होंने कुछ साल पहले उक्त कंपनी से लोन लिया था।
पति के गुम होने के बाद महिला ने अकेले ही अपने दो छोटे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाई। वह एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करती हैं और बेहद मामूली वेतन में किसी तरह घर का खर्च चला रही थीं। आर्थिक तंगी के चलते वह समय पर लोन की किश्तें नहीं चुका सकी, जिस पर फाइनेंस कंपनी ने सख्त कार्रवाई करते हुए मकान पर कब्जा कर लिया। अब महिला और उसके बच्चे बिना छत के सड़क किनारे दिन-रात गुजार रहे हैं। बारिश के कारण हालात और भी बदतर हो गए हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच रामसिंह ने बताया कि महिला की स्थिति अत्यंत दयनीय है और प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर महिला और बच्चों को आश्रय व राहत प्रदान करनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को तत्काल पुनर्वास सुविधा दी जाए और मानवता के नाते न्याय दिलाया जाए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47