उर्मिला मातोंडकर का 51 की उम्र में दिखा 25 वाला अंदाज

demo pic 41
उर्मिला मातोंडकर का 51 की उम्र में दिखा 25 वाला अंदाज

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। उनके बदले अंदाज ने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, उर्मिला मातोंडकर ने पिछले दिनों बेबी पिंक कलर के को.ऑर्ड सेट में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वह पहले की तुलना में और भी ज्यादा पतली लग रही हैं और उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान कर रहा है। उर्मिला मातोंडकर 51 साल की हैं और इस उम्र में उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय बन गया है। उनका ये अंदाज देखने के बाद लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि इस उम्र में भी उन्होंने इतना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कैसे कर लिया। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दी और एक्ट्रेस की तारीफ की। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा. श्क्या खूब, अभी तक वैसी की वैसी। एक अन्य ने लिखा- आप अभी भी वैसी ही लगती हैं, देखकर रंगीला याद आ गई। बहुत खूबसूरत। एक और लिखता है-आप 1995 में भी बेहद खूबसूरत थीं और आज भी आपकी वही ख़ूबसूरती बरकरार है। लग रहा है जैसे आपकी उम्र 25 साल पीछे चली गई है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो उर्मिला ने अपने से 10 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सका। दोनों ने 2016 में शादी की थी। पिछले दिनों अभिनेत्री अपने रिश्ते में खिटपिट की चर्चाओं को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। उर्मिला मातोंडकर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह तीन साल की उम्र से फिल्में कर रही हैं। बतौर लीड एक्ट्रेस वह 1995 में रिलीज हुई रंगीला में नजर आईं, जिसमें उनके साथ आमिर खान लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47