
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर को तमिलनाडु भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए वह हमेशा उनकी ऋणी रहेंगी। पार्टी पदाधिकारियों में यह फेरबदल तमिलनाडु में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने प्रसिद्ध अभिनेत्री खुशबू सुंदर को बुधवार को पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व सांसद वीपी दुरईसामी, केपी रामलिंगम, शशिकला पुष्पा और एम चक्रवर्ती सहित कई नेता पहले की तरह प्रदेश उपाध्यक्ष बने रहेंगे। इन सभी नियुक्तियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी मिल चुकी है।
पार्टी ने बताया कि केशव विनायकन प्रदेश संगठन महासचिव के तौर परए प्रोफेसर रामा श्रीनिवासन प्रदेश महासचिव के रूप में और कराटे आरण् त्यागराजन प्रदेश सचिव के रूप में अपने.अपने पदों पर बने रहेंगे। नैनार नागेन्द्रन ने अप्रैल 2025 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उन्होंने सभी नवनियुक्त और वर्तमान पदाधिकारियों को बधाई दी है। खुशबू सुंदर ने वर्ष 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं और पिछले वर्ष इस पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा के गठबंधन पर खुशबू ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं।
