बेंगलुरू में 13 साल के बच्चे की जली अवस्था में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

demo pic 45
बेंगलुरू में 13 साल के बच्चे की जली अवस्था में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में हुलिमावु पुलिस थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालक का जली हुई अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम बन्नेरगट्टा रोड पर एक सुनसान जगह से 13 वर्षीय निश्चिथ का जला हुआ शव बरामद किया गया। निश्चिथ 30 जुलाई की शाम से लापता था। प्राथमिकी के अनुसार, निश्चिथ शाम को अपनी ट्यूशन क्लास में गया था और उसे रात 8 बजे तक घर लौटना था। लेकिन जब वह नहीं पहुंचा, तो उसके पिता ने ट्यूशन टीचर से पूछताछ कीए जिन्होंने पुष्टि की कि निश्चिथ अपनी क्लास खत्म करने के बाद घर चला गया था। निश्चिथ के पिता और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की और सड़क किनारे एक पार्क के पास उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली। संदेह होने परए उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।
बता दें कि इस मामले में बेंगलुरू पुलिस ने 2 आरोपियों गुरुमूर्ति और वेणुगोपाल को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज हने के 24 घंटे के भीतर ही इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। घरवालों से मिले सुराग पर काम करते हुए जांच के दौरान बन्नेरघट्टा .कगलीपुरा रोड पर पुलिस की टीम ने बाइक पर जाते आरोपियों को देखा और उनका पीछा किया गया। पुलिस ने जब उन्हें रुकने को कहा तो आरोपियों ने धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने 6 राउंड फायर किया और दोनों आरोपियों के घुटने के नीचे गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक निश्चिथ के पिता का परिचित था और वह उनके लिए ड्राइविंग का काम करता था। आरोपी को लगा कि किडनैपिंग के नाम पर निश्चिथ के पिता से फिरौती की 5 लाख की रकम आसानी से मिल जाएगी, लेकिन जब परिवार के लोग पुलिस स्टेशन चले गए तो पहचान उजागर हो जाने के डर से उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर निश्चिथ का मर्डर कर दिया और सुबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया जिसके चलते निश्चिथ की शिनाख्त हो गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47