
पटना एम्स के डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर हैं। पटना के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने इस बात का ऐलान किया है। आरडीए ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से पटना एम्स की वैकल्पिक और आपातकालीन (OPD और इमर्जेंसी) सेवाओं को सशर्त बंद करने की घोषणा की गई है। डॉक्टरों की ये हड़ताल शिवहर से विधायक चेतन आनंदए उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों द्वारा अस्पताल परिसर में जबरन प्रवेश करने और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट के चलते की गई है। आरडीए ने कहा कि विधायक और उनके सुरक्षाकर्मियों ने रेजिडेंट डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल परिसर में बंदूकें भी लहराई थीं।
ट्रॉमा सेंटर में हुए दिल दहला देने वाले हमले के बाद NAFORD पटना एम्स के लोगों के साथ खड़ा है। छ।थ्व्त्क् ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखाए हम एफआईआर, कड़ी सुरक्षा और देशव्यापी छज्थ् सुरक्षा प्रवर्तन की मांग करते हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। उन पर कोई भी हमला स्वास्थ्य सेवा पर हमला है। बता दें कि पटना एम्स में मारपीट मामले में विधायक चेतन आनंद उनकी पत्नी आयुषी सिंह और उनके दो सुरक्षाकर्मी पर एम्स प्रशासन ने फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है।
