ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शक्ति प्रदर्शन के बाद काशी आए हैं पीएम मोदीः योगी आदित्यनाथ

demo pic 63
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शक्ति प्रदर्शन के बाद काशी आए हैं पीएम मोदीः योगी आदित्यनाथ

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुए सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने कहाए इस नए भारत में आतंक के दोषियों को धूल चटाने और दुश्मनों की सीमा में घुसकर उनका सफाया करने का साहस है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी का काशी आगमन हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता की ओर सेए मैं प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मोदी के वैश्विक कद का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहाए वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। हाल के दिनों मेंए आपने देखा होगा कि कैसे चार अलग.अलग देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।
आदित्यनाथ ने कहा कि काशी को इस बात का गर्व है कि मोदी यहां से संसद सदस्य हैं। उन्होंने कहाए यह बेहद गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में इस अविनाशी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले 11 वर्षों मेंए काशी प्राचीनता और नवीनता के अनूठे संगम के रूप में उभरी है। यह आध्यात्मिकता और आधुनिकता का एक ऐसा मिश्रण जो लगातार वैश्विक ध्यान आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र में 51वीं बार आना किसी भी प्रधानमंत्री के लिए अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में वाराणसी के लिए स्वीकृत 51,000 करोड़ रुपये में से 34,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। आदित्यनाथ ने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान, मोदी काशी के लोगों को 2,200 करोड़ रुपये की अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि इनमें कनेक्टिविटी, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, सांस्कृतिक कायाकल्प और सर्वांगीण क्षेत्रीय विकास से जुड़ी पहल शामिल हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47