बाढ़ और बारिश से पाकिस्तान में हाहाकार, अब तक 299 लोगों की मौत

demo pic 76
बाढ़ और बारिश से पाकिस्तान में हाहाकार, अब तक 299 लोगों की मौत

जून के अंत से पाकिस्तान के कई हिस्सों में आई अचानक बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ और बारिश के कारण 140 बच्चों सहित कम से कम 299 लोगों की मौत हो गई है और 700 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। एनडीएमए ने कहा कि 26 जून से शुरू हुई इस बाढ़ ने ष्पूरे देश में तबाही मचा दी है। मरने वालों में 102 पुरुष, 57 महिलाएं और 140 बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में 239 बच्चे, 204 महिलाएं और 272 पुरुष शामिल हैं।
डॉन के अनुसार, इस भीषण मौसम ने 1,676 घरों को भी नुकसान पहुँचाया है- जिनमें से 562 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 1,114 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ के कारण 428 पशुधन भी मारे गए, जिससे प्रभावित समुदायों की मुश्किलें और बढ़ गईं। एनडीएमए ने पुष्टि की है कि उसने 223 बचाव अभियान चलाए हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,880 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसारए राहत कार्यों में 13,400 से ज़्यादा ज़रूरी वस्तुओं का वितरण शामिल है, जिनमें 2ए000 टेंट, 958 कंबल, 569 रज़ाईयाँ, 613 गद्दे और 1,100 से ज़्यादा खाने के पैकेट शामिल हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47