भारत और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास, तिलमिलाया चीन

demo pic 87
भारत और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास, तिलमिलाया चीन

मनीला। भारत और फिलीपींस ने विवादित दक्षिण चीन सागर में पहली बार संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है। इस सैन्य तैनाती ने चीन को नाराज कर दिया है। फिलीपींस के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रोमियो ब्राउनर ने कहा कि रविवार से शुरू हुआ दो दिवसीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पूछे जाने पर कि क्या चीनी सेना ने इसके जवाब में कोई कार्रवाई की, जनरल ब्राउनर ने बिना विस्तार से बताए कहा, हमारे साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन फिर भी हम पर नजर रखी गई। हमें इसकी पहले से ही उम्मीद थी। फिलीपींस की सेना ने बताया कि रविवार को संयुक्त नौसैनिक युद्ध अभ्यास में भाग लेने वाले दो फिलीपींस नौसेना फ्रिगेट में से एक के जरिए लगभग 25 समुद्री मील की दूरी पर एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक सहित चीनी नौसेना के दो जहाज देखे गए। चीनी सेना की दक्षिणी थियेटर कमान ने कहा कि उसने रविवार और सोमवार को दक्षिण चीन सागर में नियमित गश्त की। दक्षिणी थियेटर कमान ने कहा कि वह चीन के क्षेत्र और समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्रीय विवादों को बिना किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के सीधे तौर पर संबंधित पक्षों के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47