
मुंबई में भारी बारिश से सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव होने से परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई। वहीं विक्रोली में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शनिवार तड़के कुछ हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ;आईएमडीद्ध ने दो दिनों तक महानगर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश रात करीब एक बजे शुरू हुई। तड़के तक जारी रही। इससे विक्रोली, घाटकोपर भांडुप, चूनाभट्टी, आरे, अंधेरीए किंग्स सर्कल, मलाड और गोरेगांव सहित पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मध्य रेलवे लाइन पर मुख्य लाइन पर माटुंगा सायनए कुर्ला, विद्याविहार घाटकोपर और भांडुप तथा हार्बर लाइन पर वडाला चूनाभट्टी, तिलक नगर और कुर्ला में पटरियां जलमग्न हो गईं।
पश्चिमी रेलवे पर दादर और माहिम स्टेशनों के बीच की पटरियां भी जलमग्न हो गईं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि सुबह करीब आठ बजे पानी कम हुआ और रेल यातायात धीरे.धीरे सामान्य हो गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रेनें 15.20 मिनट देरी से चल रही थीं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बस परिचालन भी प्रभावित हुआ है। सायनए किंग्स सर्कलए आरे कॉलोनी और मलाड सबवे सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों से कई बसों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में पम्पिंग कार्य चल रहा हैए तथा जलभराव और पेड़ गिरने की शिकायतों के समाधान के लिए प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।
