
भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 19 अगस्त को कजाकिस्तान के श्यामकेंट में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत की मनु भाकर ने फाइनल में 219.7 अंक हासिल किए। उनके अलावा दक्षिण कोरिया की जिन यांग (241.6) ने सिल्वर मेडल और चीन की कियानके मा (243.2) ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जिन यांग ने 241.6 अंक हासिल किए। वहीं कियानके मा ने 243.2 अंक हासिल किए। इससे पहले भारत ने टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया की टीम ने एयर शूटिंग में 1730 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर रहे कोरिया गणराज्य (1731) से एक अंक और स्वर्ण पदक विजेता चीन (1740) से 10 अंक पीछे थे।
आपको बता दें कि इससे पहले मनु ने 583 अंक हासिल करके फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया थाए जिससे वह दूसरे स्थान पर रहींए जबकि चीन की कियानक्सुन याओ 584 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहीं। दूसरी ओरए सुरुचि और पलक फाइनल में जगह नहीं बना पाई।
फाइनल में मनु भाकर की शुरुआत काफी धीमी रही। पहले पांच शॉट के बाद वह पांचवें स्थान पर थींए लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल की। 11वें शॉट में उन्होंने 10.5 का स्कोर किया और इसके साथ ही वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई। लेकिन फिरए 17वें शॉट मेंए 9.7 के खराब स्कोर के साथ मनु भाकर बाहर होने की कगार पर थीं। लेकिन मनु ने संयम बनाए रखा और अंत में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही।
